Hapur News: सैनरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस
हापुड़, नवम्बर 14 -- Hapur News: सैनरा पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्ले से कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने, समाज के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी देने और अपने विचार प्रस्तुत करने की कला विकसित करना रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुसुम त्यागी, डॉ. देवयानी तोमर, रीमा और कन्हैया लाल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय के डायरेक्टर उमेश सैनरा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की कलात्मक और सृजनात्मक प्रतिभा का विकास होता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: न्यू चिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.