Hapur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिरों में हुआ पूजन
हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिरों समेत गंगा घाट पर हवन-पूजन किया गया। ऐतिहासिक तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर स्थित पुष्पावती पूठ गंगा घाट पर सेवा संकल्प अभियान के तहत एक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र कल्याण, शांति और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु महायज्ञ का आयोजन करना था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे खंड विकास अधिकारी विजय कुमार यादव , जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी राहुल उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन किया। इस अनुष्ठान को विद्वान पुरोहित पंडित विनोद शास्त्री ने संपन्न कराया जहां सभी ने मां गंगा की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की इस अवसर पर सरकारी अधिकारी के साथ-साथ स्थानीय कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.