हापुड़, जुलाई 22 -- Hapur News: जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में होगी। परीक्षा केंद्र पर तैनाती के लिए एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। 28 जुलाई को एकमात्र परीक्षा केंद्र दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 375 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ को सेंटर बनाया गया है। उक्त परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 375 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। परीक्षा कराने की डेट 28 जुलाई प्रस्तावित है। हाईस्कूल के परीक्षार्थी सुबह साढ़े 8 बजे से पौने 12 बजे तक एग्जाम देंगे। जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे त...