Hapur News: सुनार और पानी विक्रेता के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर में चार दिन पहले पानी के स्थान पर तेजाब पीने से शिक्षिका के हालत खराब होने के मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सुनार और दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी अजंना राघव ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 10 जुलाई की शाम को वह अपने पुत्री रिया के साथ मोहल्ले में स्थित अनुज वर्मा की सुनार की दुकान पर गई थी। इसी दौरान उसकी पुत्री रिया को प्यास लगी तो उसने सुनार अनुज से पानी मांगा। सुनार अनुज वर्मा ने पड़ोसी दुकानदार के लड़के से पानी की बोतल लाने को कहा था। कुछ देर वह लड़का ठंडी बिसलरी ब्राड की पानी की बोतल ले आया। तब अनुज वर्मा ने बिसलरी ब्राड की पानी की बोतल उसे दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.