Hapur News: सुदामा चरित्र और परीक्षित उद्धार की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
हापुड़, अक्टूबर 2 -- Hapur News: पिलखुवा, संवाददाता। रजनी विहार कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस कथा वाचक ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। कथा में अष्ट पटरानियों, भौमासुर की जेल से 16,100 कन्याओं को मुक्त कराने, गुरु संदीपन के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने तथा सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया गया। इसके साथ ही राजा परीक्षित के उद्धार की कथा का भी विस्तार से वर्णन किया गया। कथा के दौरान भजनों और धार्मिक प्रसंगों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.