हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के परतापुर गांव में तड़के घर के घेर में बंधी तीन बकरियां चोरी होने से पशुपालक के परिवार में हड़कंप मच गया। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक घेर में दाखिल होते और बकरियां लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार छह सितंबर की सुबह करीब चार बजे साजिद पुत्र मजीद के मकान के घेर में तीन चोर पहुंचे। दो युवक पहले अंदर दाखिल हुए, जबकि कुछ देर बाद तीसरा साथी भी पहुंच गया। आरोपियों ने बंधी तीन बकरियों को कब्जे में लिया और मौके से फरार हो गए। एक आरोपी बकरी को गोद में उठाकर ले जाता नजर आया। परिजनों का कहना है कि पहले भी बकरियां चोरी हो चुकी हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...