Hapur News: सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने बैग को किया बरामद
हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को ई-रिक्शा में यात्रा करने के दौरान एक युवक का बैग उसी में छूट गया। बैग वापस पाने के लिए पीड़ित युवक ने कोतवाली हापुड़ नगर में बने सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद कैमरों की मदद से ई-रिक्शा तलाश करते हुए पीड़ित का बैग उसके सुपुर्द कर दिया गया। बैग मिलने के बाद युवक ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता की प्रशंसा की। सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम के प्रभारी उपनिरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को एक युवक स्वर्ग आश्रम रोड से तहसील चौपला के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ था। भीड़-भाड़ अधिक होने की वजह से युवक का बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया था। इसके बाद युवक ने ई-रिक्शा की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका।इसके बाद पीड़ित ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.