हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: नगर पालिका स्थित सभागर कक्ष में शनिवार को सीडीओ श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 22 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे, इसमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि 18 शिकायतकर्ताओं को बिना समस्या समाधान के वापस लौटना पड़ा। नगर के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी बृजपाल ने मोहल्ले की गलियों में जलभराव की समस्या को रखा। उन्होंने कहा कि मोहल्ले की गलिया छोटी है और पानी निकासी के पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिस कारण बारिश में पानी जमा हो जाता है, जिसकी कई दिनों तक निकासी नहीं होती है। उन्होंने सर्वे कराकर जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग की। इसपर सीडीओ ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया।वहीं गांव भटियाना में सरकारी चकरोड़ पर अवैध रूप से कब्जा होने, जसरूपनगर में जलभर...