हापुड़, जुलाई 4 -- Hapur News: सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने शुक्रवार दोपहर सपनावत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और भटियाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को जांचकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा शुक्रवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपनावत में पहुंचे। यहां उन्हें निरीक्षण में समस्त स्टॉफ मौजूद मिला। उन्होंने साफ सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। दवाईयों का रख रखाव भी उन्होंने जांचा। अस्पताल के सभी वार्डों में व्यवस्थाओं को जांचकर निर्देशित किया। इसके बाद सीएमओ ने भटियाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। जिस पर उन्होंने स्टॉफ को फटकार लगाई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रजिस्टर में इंट्री न देख स्टाफ नर्स को लगाई...