हापुड़, जुलाई 10 -- Hapur News: लगातार बारिश पड़ने से गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में जलभराव हो गया। अस्पताल परिसर में पानी भरने पर मरीजों को खासी परेशानी हुई। दिनभर पानी पड़ने के कारण अस्पताल में कम मरीज ही उपचार के लिए पहुंचे। गुरूवार को सुबह से ही लगातार बारिश पड़ी। जिसके चलते यहां गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में जलभराव हो गया। अस्पताल के चारों तरफ पानी भर गया। पार्क में जलभराव हो गया। अस्पताल के मुख्य गेट पर पानी भर गया। जिसके कारण अंदर अस्पताल में आने में मरीजों को दिक्कतें हो गई। यहां गढ़ रोड पर नाला निर्माण नहीं होने के कारण पानी निकासी के ठोस प्रबंध नहीं हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: हल्की बारिश में शहर में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित जिस कारण थोड़ी बारिश पड़ते ही अस्पताल में जलभराव हो जाता है। सीएचसी ...