हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: हापुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोहरा में जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा हूण द्वारा टीबी की आधुनिक और त्वरित जांच के लिए अत्याधुनिक ट्रूनॉट मशीन, नवनिर्मित पैथोलॉजी लैब, डिजिटल एक्स-रे मशीन और डेंटल मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

समारोह में स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा हूण ने कहा कि इस आधुनिक ट्रूनॉट मशीन के लगने से अब ग्रामीण क्षेत्र के टीबी रोगियों को जांच और इलाज के लिए बड़े शहरों या महंगे निजी लैबों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब स्थानीय स्तर पर ही टीबी के साथ-साथ दवा-प्रतिरोधी टीबी की बेहद सटीक और त्वरित जांच पूरी तरह नि:शुल्क संभव हो सकेगी। इससे मरीजों का सही समय पर तत्काल इलाज शुरू हो सकेगा। इसके साथ ही डिजिटल एक्स-रे, अत्याधुनिक डेंटल मशीन और पैथोलॉजी लै...