Hapur News: सिलाई सेंटर से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़
हापुड़, जुलाई 26 -- Hapur News: क्षेत्र के रेलवे रोड़ पर स्थित सिलाई सेंटर से घर लौट रही युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता के द्वारा विरोध करने पर आरोपी तेजाब डालने की धमकी दी। पीडि़ता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गढ़ के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह सिंभावली के एक सिलाई सेंटर पर काम सीखने के लिए जाती है। तीन दिन पूर्व वह सेंटर से घर के लिए जा रही थी। तभी एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीडि़ता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसको तेजाब डालने की धमकी दी। पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है,िक तहरीर पर जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.