Hapur News: सावन शिवरात्रि पर 11 अगस्त को सूर्योदय से शुरू होगा कांवड़ जलाभिषेक, रात 1:53 बजे तक रहेगा विशेष मुहूर्त
हापुड़, जुलाई 14 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव पटना में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा की बैठक श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर आयोजित हुई। बैठक में विद्वानों ने श्रावण मास में होने वाले कांवड़ जलाभिषेक, शिवरात्रि पूजन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया। इस दौरान महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित केसी पांडेय काशी वाले ने बताया कि इस वर्ष श्रावण मास 30 जुलाई गुरुवार से प्रारंभ होकर 28 अगस्त शुक्रवार तक रहेगा। श्रावण कृष्ण चतुर्दशी सावन शिवरात्रि पर कांवड़ जलाभिषेक का विशेष मुहूर्त 11 अगस्त मंगलवार को सूर्योदय के साथ सुबह 5 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ होगा, जो देर रात 1 बजकर 53 मिनट तक विशेष रहेगा। निशीथकाल में तिथि प्राप्त होने के कारण पूरी रात भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व रहेगा। शिवभक्त 11 अगस्त को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.