हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में पुलिसकर्मियों की कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी। हादसे में उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। बहादुरगढ़ चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक विनय कुमार बघेल अपने निजी वाहन से किसी काम के सिलसिले में गढ़मुक्तेश्वर आ रहे थे। उनके साथ सिपाही आरिफ और ललित भी कार में सवार थे। जानकारी के अनुसार, तीनों पुलिसकर्मी पसवाड़ा रजवाहे के सर्विस मार्ग से होकर गढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बहादुरगढ़ गांव के पास सामने से एक वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने पुल...