Hapur News: साइबर ठगों ने आनलाइन निवेश के नाम पर की लाखों की ठगी
हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: साइबर अपराधी आए दिन किसी न किसी तरह से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। अब आनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम निवासी एक व्यक्ति ने ईजिस्टोरप्रो डाट काम नाम की कंपनी में करीब 6.09 लाख रुपये निवेश किए। आरोप है कि अब कंपनी ने उनका स्टोर फ्रीज कर दिया है और निवेश की रकम निकालने के लिए दो लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला नबी करीम निवासी रवि कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दिल्ली निवासी अनीता नाम की युवती ने उन्हें उक्त कंपनी के बारे में बताया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी में करीब छह लाख नौ हजार रुपये निवेश किए। आरोप है कि कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.