हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सदस्यों ने एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सांसद प्रतिनिधि और व्यापारी नेता अशोक बबली की पुत्री के विवाह समारोह के दौरान समारोह स्थल के कमरे से चोरी हुए लाखों रुपये से भरे बैग को बरामद कराकर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की है। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द से ही वारदात का पर्दाफाश कराया जाएगा। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले और महामंत्री संजय अग्रवाल ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि व्यापारी नेता और सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली की पुत्री के विवाह समारोह में समारोह स्थल पर स्थित कमरे से चोरों ने खिड़की की जाली काट कर लाखों रुपये से भरी नगदी का बैग चोरी कर लिया था। यह भी पढ़ें- Hapur News: पहरे से...