Hapur News: सांसद प्रतिनिधि की पुत्री की शादी में लाखों का बैग हुआ चोरी
हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि अशोक बबली की पुत्री के शादी समारोह में मैरिज होम के कमरे की चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों रुपये से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए। सांसद प्रतिनिधि की पुत्री की शादी शनिवार को गढ़ रोड स्थित मनोहर रिजेंसी मैरिज होम में थी। रविवार की तड़के वारदात को अंजाम दिया गया। बैग में करीब दस लाख रुपये से अधिक की नकदी होना बताया जा रहा है। हालांकि की सांसद प्रतिनिधि ने धनराशि के संबंध में पुष्टि नहीं की है। वारदात की सूचना मिलने पर परिजन में अफरा तफरी मच गई। मौके पर भाजपाई और शहर के गणमान्य लोग पहुंच गए। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। सीसीसीटी कैमरों की जांच कर संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.