हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के सदीकपुरा निवासी 38 वर्षीय नाजिम की सांप के काटने के 12 दिन बाद मौत हो गई। जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। नाजिम 22 अगस्त को काम पर था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया था। सांप के काटने के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका लगातार उपचार चल रहा था।परिजनों के अनुसार नाजिम की हालत गंभीर बनी हुई थी और कई दिनों से उसका उपचार कराया जा रहा था। उपचार के दौरान गुरुवार को नाजिम ने दम तोड़ दिया। नाजिम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से युवक की मौत, महिला अचेत बताया गया कि नाजिम शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से पत्नी और बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी ह...