हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: सीडीओ श्रुति शर्मा ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड एवं गोदाम का शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध उर्वरक (खाद) एवं कीटनाशकों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान परिसर में स्वच्छता एवं रख-रखाव की स्थिति अत्यंत असंतोषजनक और दयनीय पाई गई। इसपर डीएम भड़क गई और अधिकारियों को फटकार लगाई। सीडीओ श्रुति शर्मा के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में जगह-जगह बिखरा टूटा-फूटा फर्नीचर, अव्यवस्थित ढंग से रखी गईं शासकीय पत्रावलियां और भवन की जर्जर स्थिति पायी गई। इसपर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्यालय में फाइलों के सही रख-रखाव न होने और किसानों के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त फटकार लगाई। यह भी पढ़...