हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी सानिया ने बताया कि उसकी शादी दो साल पूर्व हुई थी। शादी में उसके पिता ने दान दहेज दिया, लेकिन दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...