Hapur News: सलाई नहर में डूबे युवक का घुंघराला के पास मिला शव
हापुड़, अगस्त 6 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सलाई नहर में मंगलवार को एक युवक डूब गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका था। आखिरकार बुधवार शाम को गोताखोरों ने करीब तीन किलोमीटर दूर 24 घंटे से अधिक समय बाद युवक का शव घुंघराला नहर पुल के पास से ढूंढ लिया। जैसे ही शव को नहर से बाहर निकाला तो मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया और लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव अयादनगर दक्षिणी निवासी तेजपाल का 22 वर्षीय पुत्र मुन्नू मंगलवार को सलाई बस अड्डे पर खड़ा था। तभी हापुड़ की ओर से उसके ही गांव का आकाश बाइक पर सवार होकर आया। आकाश ने मुन्नू को बस अड्डे पर खड़ा देखकर उससे गांव चलने की बात कही। जिस पर मुन्नू भी बाइक पर सवार हो गया। जैसे ही दोनों बाइक सवार सलाई नहर पुल पर पहुंचे तो अचानक से मुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.