हापुड़, अक्टूबर 28 -- Hapur News: सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, अनवरपुर की ओर से को निजामपुर गांव को एक वर्ष के लिए गोद लेने के कार्यक्रम का उद्घाटन धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. राम्या रामचन्द्रन ने की। अध्यक्ष जे. रामचन्द्रन ने ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. किशोर कुमार अडूजा और ग्राम प्रधान देविन्द्र कुमार ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। प्रधानाचार्या डॉ. बरखा गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनीत रस्तोगी ने अस्पताल में हृदय रोग, तंत्रिका विज्ञान, मूत्र रोग और गुर्दे के उपचार की सुविधाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ सलाहकार डॉ. आरके सहगल ने स्वास्थ्...