हापुड़, अक्टूबर 28 -- Hapur News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह का जन्मदिन संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह के निवास पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियोने धूमधाम से मनाया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवक्ता मुकुल त्यागी एडवोकेट ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के जीवन की दीघ॔ आयु की कामनाए की और कहा की किसान मसीहा का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे । चौधरी वीरपाल सिंह ने कहा कि सरदार वीएम सिंह ने पूरे देश के किसानो को अपना परिवार माना है।जिला अध्यक्ष अशोक डींगरा ने कहा की वी.एम सिंह ने 30 वर्षों की लड़ाई लड़कर गन्ना किसानों के लिए विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज की दर से उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ की खंडपीठ से जो किसानों के हक में फैसला कराया था। किसानों के लिए उन्ह...