Hapur News: सरकारी स्कूलों के बच्चों ने शहर में निकाली तिरंगा रैली
हापुड़, अगस्त 13 -- Hapur News: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसए हापुड़ दीपा भाटी द्वारा हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। नगरीय क्षेत्र के बच्चों की तिरंगा रैली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर पालिका हापुड़ से शहीद स्वर्गीय गिरधारी लाल, रामस्वरूप, गगन लाल के स्मृति स्थान तक गई। दीपा भाटी द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। उनके द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना समाज में भरने का संदेश भी दिया। वहीं, जनपद हापुड़ के समस्त विद्यालयों में बच्चों द्वारा रैलियां निकाली गई। पोस्टर प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता में अन्य प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: जिला प्रोबेशन विभाग न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.