हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शंकराटीला में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। पदाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर तहसील पहुंचे और मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने और अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मिंटू शर्मा के माध्यम से उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को शिकायती पत्र दिया गया। इसमें आरोप लगाया गया कि गांव की बंजर और ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों ने मकान बनाकर कब्जा कर रखा है। शिकायत में कई लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि मौके पर नया निर्माण भी कराया जा रहा है।लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप,लगाया गया है, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिलाधिकारी स्तर से काम रोकने के निर्देश के ब...