हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: सावन की शिवरात्रि पर गांव मुदाफरा में अपने पूर्वज गुर्जर सम्राट तोरमाण व गुर्जर सम्राट मिहिर कुलहूण की जयंती गांव मुदाफरा में धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि नैना सिंह गुर्जन ने कहा कि गुर्जर सम्राट मिहिल कुल हूण को उस समय का भारवर्ष में सबसे महान शासक माना जाता था। मिहिल कुल ने अपने राज्य को मध्य एशिया तक स्थापित किया। उनकी चाल आंधी व तुफान की थी। मुख्य वक्ता महिपाल सिंह आर्य ने कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में मध्य एशिया, हंगरी, ईरान का उत्तरी भाग, अफगानिस्तान और पूर्वी चीन का भाग अपने अधिकार क्षेत्र में कर लिया था। कृष्णकांत हूण ने अपने वंश के लोगों को शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर जगवीर सिंह, राजकुमार आर्य, पवन हूण, हरीश हूण, योगेन्द्र तंवर, टीटू, मंगते हूण, मांगे ह...