हापुड़, अक्टूबर 6 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर मतनौरा के ग्रामीण ग्राम प्रधान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन माह से किसानों को खाद न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान मतनौरा संजीव गुर्जर एडवोकेट ने बताया कि शासन ने वर्ष 2025 में आदेश किए थे कि हर न्याय पंचायत स्तर पर एक वी-पेक्स समिति किसान सेवा सहकारी समिति की व्यवस्था की जाएगी। ग्राम फतेहपुर मतनौरा न्याय पंचायत में पांच गांव आते हैं। जिसमें छतनौरा, मुरादपुर, असरा, आगापुर और मतनौरा हैं। गांव में पहले पंचायत घर में और फिर बाद में सहमति बनाकर एक खाली मकान की व्यवस्था कर अस्थाई सहकारी समिति शुरू कराई। दस माह तक लगातार यहां से किसानों को खाद का वितरण हुआ...