Hapur News: समाजवादी युवजन सभा की जिला महासचिव बनीं यशी यादव
हापुड़, अक्टूबर 6 -- Hapur News: मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं सांसद आदित्य यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी की संस्तुति पर समाजवादी युवजन सभा हापुड़ के जिलाध्यक्ष संजय गहलोत शंकर ने यशी यादव को जिला महासचिव नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष संजय गहलोत शंकर ने जारी नियुक्ति पत्र में कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति यशी यादव की निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को देखते हुए उन्हें समाजवादी युवजन सभा हापुड़ में जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने आशा जताई कि यशी यादव संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।------ यह भी पढ़ें- समाजवादी युवजन सभा की जिला महासचिव बनीं यशी यादव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.