Hapur News: समस्याएं नहीं सुलझीं तो नगर पालिका घेराव की चेतावनी
हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता एवं पश्चिमी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएम चौहान ने नगर की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बिजली, टूटी सड़कों, जलभराव और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर नगरवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल को ज्ञापन सौंपा। सीएम चौहान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी नगर पालिका का घेराव करेगी और जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरवासी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। वार्ड-15 से आम आदमी पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव मो. समीर के नेतृत्व में दर्जनों स्थानीय लोग भी ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.