हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: रेलवे रोड घास मंडी स्थित सब्जी मंडी में इन दिनों दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में घंटों बैठे नजर आ रहे हैं। महंगाई बढ़ने के कारण लोगों ने सब्जियों की खरीदारी में कमी कर दी है, जिसका सीधा असर दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक कम आने से कई बार सब्जियां खराब होने की स्थिति में पहुंच जाती हैं, जिससे नुकसान उठाना पड़ता है। कम बिक्री से कारोबार प्रभावित, दुकानदारों को घाटे की चिंतादुकानदार शिवम कुमार ने बताया कि महंगाई के कारण कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। कई बार बिक्री कम होने से सीधे तौर पर घाटा उठाना पड़ता है। हालांकि कुछ नुकसान की भरपाई बाद में हो जाती है, लेकिन इसमें काफी समय लगता है। दुकानदारों ने कहा कि ग्राहकों की संख्या बढ़ने पर ही कारोबार में सुधार की उम्मीद है।

हिंदी...