हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग में दीपक की मौत होने के मामले में सियासत तेजी से गरमा रही है। सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रामजी लाल सुमन भोजपुर से होते हुए ग्राम बदनौली के पास पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। सांसद ने कहा कि हमारे देश की परम्परा है किसी के घर पर कोई हादसा हो जाता है तो घर पर बैठ कर शोक व्यक्त कर सांत्वना देने के लिए जाते हैं। यह कोई तरीका नहीं है। इसको लेकर सांसद और पुलिस को नोकझोंक हो गई। करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने वहीं पर मृतक के पिता, भाई व अन्य परिजन से बुलवाकर सांसद से वार्ता कराई.

पुलिस और प्रशासन से वार्ता सांसद ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से गुणदोष के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और...