हापुड़, अक्टूबर 16 -- Hapur News: सैनी कल्याण विकास समिति ने गांव गोयना स्थित सैनी मार्केट में डा.सुरेन्द्र सैनी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर भव्य स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों ने डा.सुरेन्द्र सैनी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सैनी ने कहा कि सैनी समाज का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही निहित है, क्योंकि सपा महात्मा ज्योतिबा फूले की सामाजिक विचारधारा पर अमल कर रही है। इस मौके पर शालू जोहरी, देवेन्द्र जाखड़, संजय सिंह यादव, चौधरी दर्शन सिंह, सुरेन्द्र पाल सैनी, नंदकिशोर सैनी, योगेश सैनी, नैन सिंह, लखन सैनी, रामकिन सैनी, हरीश सैनी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...