हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: नगर के रामलीला मैदान में रविवार को साप्ताहिक बाजार का आयोजन किया जाता था, लेकिन कुछ समय से साप्ताहिक बाजार बंद है। ऐसे में सपाईयों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर साप्ताहिक बाजार को पुन: लगवाने की मांग की, ताकि छोटे व्यापारियों की रोजी रोटी पर किसी तरह का संकट न आए। इस संबंध में सपाईयों ने जिला मुख्यालय में डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। सपा महिला सभा दीपिका चुग ने कहा कि रामलीला मैदान में रविवार को साप्ताहिक बाजार का आयोजन किया जाता था। इसमें करीब दो हजार की संख्या में छोटे दुकानदार अपनी दुकान लगाकर रोजी रोटी कमाते है। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बाजार बंद होने के कारण छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, ऐसे में साप्ताहिक बाजार को पुन: बहाल कराया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि...