Hapur News: सपनावत रजवाहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत, कई घायल
हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: मंगलवार को थाना कपूरपुर क्षेत्र के सपनावत रजवाहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सामना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौलाना में भर्ती कराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की स्थिति और पहचान के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.