हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: सिंभावली, संवाददाता। क्षेत्र के गांव खुड़लिया निवासी कृष्णपाल सिंह सोमवार की रात को बाइक से सवार होकर अपने घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहां से उनकी गंभीर दशा को देखकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...