Hapur News: सड़क हादसे में मां बेटे की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सितम्बर 20 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता फ्लाईओवर पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुरादाबाद जनपद के ग्राम तुमड़िया कलां थाना डिलारी निवासी खुर्शीद ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 18 सितंबर को उसका बेटा अकरम व अकरम की पत्नि शबाना व अकरम के दो बच्चे नाम अली हमजा (लड़का 7 माह) व लड़की जुबिया उम्र 5 वर्ष अपने घर से मोटरसाईकिल पर सवार होकर जेतपुर गड्डा कालोनी दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी पुत्र वधु शबाना व सात माह के पोते अली हमजा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अकरम व जुविया घायल हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.