Hapur News: सड़क हादसे में महिला की हुई मौत, पति हुआ घायल
हापुड़, अगस्त 1 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर एक वाहन की साइड लगने से अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम को दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर की ओर एक बाइक जा रही थी। जैसे ही बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुचेसर रोड चौपला बाइपास पर शाहपुर जट्ट के पास बिस्मिल्लाह ढाबा के पास पहुंची तो एक वाहन की साइड लगने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.