Hapur News: सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, अक्टूबर 6 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। गाजियाबाद के लोनी निवासी हर्ष ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि चार अक्टूबर को वह अपनी मां को दवा दिलाने बाइक पर सवार होकर ईदगाह रोड हापुड़ आ रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित पीर के पास पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीड़ित और उसकी मां सड़क पर गिरकर घायल हो गए।हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हापुड़ ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मां ने दम तोड़ दिया। हादसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.