हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: थाना क्षेत्र अंतर्गत खुड़लिया के निकट हाईवे पर खराब खड़े मिनी ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार की रात को थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की क्षेत्र अंतर्गत खुडलिया बाईपास पर मुरादाबाद की तरफ जाने वाले हाईवे पर एक मिनी ट्रक खराब अवस्था में खड़ी थी, जिसमें पीछे से बाइक सवार की टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बाइक सवार भाई बहन राज पुत्र धनपत सिंह व उनकी बहन रजनी निवासी हरदोई दोनों घायल पड़े हुए थे। घायलों को पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया गया। चिकित्सक द्वारा घायल राज को मृत घोषित कर दिया। ...