हापुड़, अक्टूबर 9 -- Hapur News: बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर बाइक सवार दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी शशि के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह सदरपुर गांव के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस मार्ग पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई श...