Hapur News: सड़क हादसे में चार लोग घायल
हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव बक्सर के निकट सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार नफीसुद्दीन निवासी गांव मसीत थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर अपनी स्कूटी से अपने पुत्रवधू इरम पत्नी जमशेद आलम व पुत्री हिना व पांच साल का बच्चा जुदान के साथ घर से डासना जा रहे थे। जैसे ही वह थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बक्सर नहर के निकट पहुंचे तो अचानक उनकी स्कूटी के आगे एक कुत्ता आ गया। ब्रेक लगाए जाने पर स्कूटी फिसल गई और वह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.