Hapur News: सड़क हादसे में घायल छात्राओं के लिए फरिश्ता बने एसपी
हापुड़, नवम्बर 27 -- Hapur News: सड़क हादसे में घायल होकर दर्द से कराह रही दो छात्राओं के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह मददगार बनकर सामने आए। दिल्ली रोड पर स्कूटी फिसलने से घायल हुईं दोनों छात्राएं सड़क पर पड़ी थीं, लेकिन वहां से गुजर रहे लोग उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहे थे। इसी दौरान कार्यालय जा रहे एसपी की नजर छात्राओं पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवा दी। इतना ही नहीं, दूसरी लेन में डिवाइडर पार कर वह खुद छात्राओं के पास पहुंचे और उनकी मदद की। एसपी ने अपने एक छात्रा के पैर पर पट्टी बांधी और दोनों को पानी पिलवाकर अपनी एस्कार्ट गाड़ी से अस्पताल भिजवाया।छात्राओं के परिजन ने एसपी का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर दो छात्राएं स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान अचानक स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.