हापुड़, अक्टूबर 19 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने कोतवाली में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उसके ताऊ का बेटा राजू दो दिन पूर्व गांव में स्थित एक परचून की दुकान पर खड़ा था। तभी गांव में रहने वाले एक युवक ने अपनी गाड़ी से उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजू घायल हो गया, जिसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में राजू की उपचार के दौरान मौत हो गई। राजू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हि...