हापुड़, अगस्त 24 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के निकट गंगा एक्सप्रेस के नीचे कांग्रेस नेता की कार को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई निवासी डाक्टर शोएब अली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। वह रविवार को कार से सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिखेड़ा के निकट पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी कार छतिग्रस्त हो गई, जबकि वह घायल हो गए। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...