Hapur News: सड़क बनी तालाब, जिम्मेदार मौन
हापुड़, जुलाई 26 -- Hapur News: तहसील क्षेत्र के गांव धनौरा-दोयमी मार्ग पर कई महीनों से जलभराव और सड़क पर बने गहरे गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। हालत यह है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार, धनौरा-दोयमी मार्ग पर संचालित एक रोड़ी-बदरपुर प्लांट के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में ओवरलोड डंपरों का आवागमन होता है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में जलभराव होने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिसके कारण आए दिन वाहन उनमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.