Hapur News: सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतारें, हापुड़ में लगा भीषण जाम
हापुड़, जुलाई 21 -- Hapur News: शहर में सोमवार सुबह दिन निकलते ही मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में काले बादल छा जाने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। सोमवार को अतरपुरा चौपला और तहसील चौराहे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। देखते ही देखते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति गंभीर हो गई।
जाम में फंसे वाहन जाम में एंबुलेंस, स्कूली बसें, पुलिस वाहन, दोपहिया और चारपहिया वाहन घंटों तक फंसे रहे। जाम के कारण लोगों को मिनटों की दूरी तय करने में घंटों लग गए। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। स्कूली बसों में बैठे बच्चों को भी लंबे समय तक जाम में इंतजार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.