Hapur News: सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
हापुड़, जुलाई 23 -- Hapur News: ब्रजघाट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गेस्ट हाउस के निकट सर्विस रोड किनारे अज्ञात शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की अल्लाबख्शपुर के निकट हाईवे की सर्विस रोड किनारे गेस्ट हाउस के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने फोटो को आस पास के जनपदों के थाने पुलिस को भेजकर शिनाख्त करने की अपील करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.