Hapur News: सजा हापुड़, रोशनी का महापर्व दीपावली आज
हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: रोशनी का महापर्व दिवाली को लेकर धनतेरस के दिन से ही लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा। शनिवार को भी लोगों ने धनतेरस से जुड़े सामानों की जमकर खरीदारी की। शनिवार को बाजार गुलजार रहा। शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों में ताबड़तोड़ खरीदारी का दौर लगातार जारी। लोगों के मकान, दुकान व अन्य प्रमुख स्थल अभी से रंग-बिरंगी लड़ियों की रोशनी से जगमगाने लगे हैं। बाजार में मिट्टी के दीये व रंगोली की जमकर खरीदारी हुई। महिलाओं, बच्चों, नौजवानों व बुजुर्गों सभी में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दुकानों और प्रतिष्ठानों में खरीद-फरोख्त का दौर चरम पर देखा जा रहा है। दीप पर्व की पूर्व संध्या पर पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं लेने को सजी सैकड़ों दुकानें अलौकिक सी प्रतीत हो रही हैं। पटाखों की गूंज सन्नाटे को तोड़ने लगी है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.