हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: इफको के तत्वावधान में विकास भवन के सभागार में जिला सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक हिमांशु कुमार द्वारा की गई। उन्होंने सहकारी समितियों के सचिवों को निर्देशित किया कि वह जल्द से जल्द आरटीजीएस की प्रक्रिया पूर्ण करें तथा अपनी-अपनी समितियों पर किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध रखें, जिससे किसानों को समय पर उर्वरक प्राप्त हो सके। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: इफको के नैनो यूरिया और डीएपी के सही प्रयोग के बारे में दी गई जानकारी कार्यक्रम की जानकारी इफको के उप महाप्रबंधक क्षेत्रीय प्रबंधक मेरठ परिक्षेत्र बृजवीर सिंह ने सहकारी समितियों के सचिवों को इफको के नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी , जल विलय उर्वरक, जैव उर्वरक, सागरिक...