हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ आपरेशन हिस्ट्रीशीटर की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: अपराधियों पर रखें पैनी नजर:सीओहिस्ट्रीशीटर का डेटा डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जून माह में हापुड़ जिले में एक हिस्ट्रीशीट खोली गई है, जबकि 101 हिस्ट्रीशिटर जेल में निरुद्ध हैं और 882 हिस्ट्रीशिटरों की यश एेप पर फीडिंग हुई है। डीआईजी ने जनपद के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि उप निरीक्षक स्तर से हिस्ट्रीशीटर का नियमित सत्यापन कराया जाए और जो हिस्ट्रीशीटर सक्रिय हो उन पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाए। एडिशनल एसपी को नोडल अधिकारी बनाकर 10 या 10 से अधिक मुकदमें वाले चिन्हित अपराधियो...